Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRB Group D Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही घोषित करेगा ग्रुप डी (लेवल 1) CBT के नतीजे, जानें अपडेट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 02:35 PM (IST)

    RRB Group D Result 2022 Date रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणामों का इंतजार एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को है। परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक ...और पढ़ें

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए अपडेट।
    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए अपडेट।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लेवल 1 (ग्रुप डी) के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए पहले स्तर पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक 5 चरणों में आवेदन किए 1.83 करोड़ उम्मीदवारों के लिए किया गया। इसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा के लिए प्रोविजिनल आंसर-की बोर्ड द्वारा 14 अक्टूबर को जारी किए गए और इन पर आपत्तियों को 19 अक्टूबर तक स्वीकार किया गया। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा करेगा, जिसका इंतजार परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड द्वारा आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2022 डेट को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है।

    RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी नतीजों पर अपडेट

    रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी परीक्षा परिणामों पर अपडेट फिलहाल जारी नहीं किया गया है, ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना के लिए अपने सम्बन्धित जोन के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा इसी सप्ताह के दौरान किए जाने की संभवनाएं जताई जा रही हैं।

    दूसरी तरफ, रेल मंत्रालय की तरफ से आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए हाल ही में चेतावनी जारी करते हुए कहा गया था कि “RRB भर्ती परीक्षा के परिणामों को लेकर किसी के बहकावे में ना आएं और किसी भी आंदोलन का हिस्सा ना बनें। ऐसा करने पर भविष्य में सरकारी भर्ती प्रक्रिया के लिए आप अपात्र हो सकते हैं।”

    यह भी पढ़ें - RRB Group D Result: रेल मंत्रालय की 1 करोड़ उम्मीदवारों को चेतावनी, ग्रुप डी नतीजों के लिए न करें आंदोलन

    खबरें और भी