विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे ने बढ़ाए पद, अब जूनियर इंजीनियर के 4029 पोस्ट पर होंगी नियुक्तियां, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

Updated: Thu, 20 Aug 2026 01:03 PM (IST)

रेलवे की ओर से जेई भर्ती के लिए पदों में बढ़ोत्तरी की गई है। अब पोस्ट बढ़कर 4029 हो गई हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन 13 सितंबर तक किया जा सकता है।

Railway Junior Engineer Bharti 2026

Railway Junior Engineer Bharti 2026

HighLights

  1. रेलवे जेई भर्ती के लिए 13 सितंबर तक आवेदन का मौका।

  2. कुल 4029 रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आरआरबी की ओर से पहले जूनियर इंजीनियर (JE) के 3993 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें अब 36 पदों को और जोड़ दिया गया है। अब इस भर्ती के माध्यम से कुल 4029 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में अब ज्यादा युवाओं को इस भर्ती में चयनित होने का मौका मिलेगा।

इस डेट तक किया जा सकता है अप्लाई

आरआरबी जेई भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 सितंबर और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में युवा निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरते समय गलती होने पर 16 से 25 सितंबर 2026 तक उसमें संशोधन किया जा सकेगा।

भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

रेलवे जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके साथ ही आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम उम्र 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।

स्वयं इस प्रकार से भर सकते हैं फॉर्म

  • आरआरबी जेई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
rrb je vacancy 2026 application form

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी पीएच वर्ग को 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। सीबीटी 1 एग्जाम होने के बाद General/ OBC/ EWS वर्ग को 400 रुपये एवं SC / ST / PH / Female कैंडिडेट्स को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए चयन CBT एग्जाम, CBAT में भाग लेना होगा। अंत में अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। फाइनल लिस्ट सीबीटी एवं सीबीएटी को ध्यान में रखकर तैयार होगी।

यह भी पढ़ें- IOCL Recruitment 2026: आईओसीएल में इंजीनियर-जेई लॉ समेत अन्य पदों पर आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई