IOCL Recruitment 2026: आईओसीएल में इंजीनियर-जेई लॉ समेत अन्य पदों पर आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई
इंडियन ऑयल में एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट कर दिए गये हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी फॉर्म 3 सितंबर तक भर सकते हैं।

IOCL Executive Recruitment 2026
HighLights
आईओसीएल में 475 रिक्त पदों पर निकली भर्ती।
3 सितंबर तक रहेगा ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एग्जीक्यूटिव के तहत आने वाले विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती (IOCL Vacancy 2026) निकाली गई है। वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर निर्धारित है।
महत्वपूर्ण डेट्स
| कार्यक्रम | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 14 अगस्त 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 3 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 15 सितंबर 2026 |
| फॉर्म प्रिंट करने की अंतिम तिथि | 18 सितंबर 2026 |
| CBT एग्जाम की तिथि | 24 सितंबर 2026 |
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग/ बीई/ बीटेक/ एमबीए/ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन के साथ एलएलबी या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB आदि किया हो। अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र पद के अनुसार 26/ 28/ 30 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ibpsreg.ibps.in/iocljun26/ पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी उम्मीदवारों को फीस के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
IOCL Recruitment 2026 में कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 470 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती के लिए चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBT), ग्रुप डिस्कसन एवं ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किये जायेंगे।
IOCL भर्ती में चयन के बाद सैलरी कितनी होगी
इस भर्ती के जरिये ग्रेड A पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 50 हजार, ग्रेड A0 के लिए 40 हजार और E0 के लिए 30000 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा। यह वेतन बढ़कर 1 लाख 60 हजार प्रतिमाह तक बढ़ सकता है।
