विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC CBT 2 Result 2026 OUT: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Updated: Thu, 27 Aug 2026 01:20 PM (IST)

आरआरबी की ओर से RRB NTPC CBT 2 Result 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर जोन वाइज रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. सीबीटी 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 10 जुलाई, 2026 को RRB NTPC Graduate CBT-II की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख व डाउलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जोन वाइज नतीजों की जांच कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें सीबीटी-2 रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद RRB NTPC Graduate Level CBT-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी CBAT/CBTST में होंगे शामिल

जो उम्मीदवार एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें बोर्ड की ओर से CBAT/CBTST परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से CBAT/CBTST सितंबर, 2026 में आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CBAT/CBTST तिथि की जानकारी हासिल करने के लिए नियमित रूप से आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। इसके साथ ही जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार CBAT/CBTST परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: RRC ECOR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1599 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां देखें पात्रता और आवेदन सहित अन्य डिटेल