विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRC ECOR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1599 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां देखें पात्रता और आवेदन सहित अन्य डिटेल

Updated: Thu, 27 Aug 2026 10:04 AM (IST)

आरआरसी ईसीओआर में अप्रेंटिसशिप के 1599 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

RRC ECOR Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू।

RRC ECOR Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू।

HighLights

  1. कुल 1599  पदों पर होगी भर्ती।

  2. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार रेलवे में बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRC ECOR Apprentice के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 1599 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

पद संबंधित विविरण

रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 1599 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 633 पद, ओबीसी के लिए कुल 435 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 164 पद, एससी के लिए कुल 251 पद और एसटी के लिए कुल 116 पद आरक्षित किए गए हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं एवं 12वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो।
  • उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में भुगतान करना अनिवार्य है। हालांकि एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है। 


कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: HPPSC Recruitment 2026: तहसीलदार और बीडीओ सहित कई पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका