Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SBI Clerk Mains Result 2026: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां sbi.co.in से करें डाउनलोड

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 03:48 PM (IST)

    एसबीआई की ओर से आज यानी 27 फरवरी को एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ...और पढ़ें

    SBI Clerk Mains Result: यहां देखें पूरी जानकारी।

    SBI Clerk Mains Result: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी।

    2. पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने के बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

    SBI Clerk Mains Result: ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

    एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

    • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद SBI Clerk Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    रिजल्ट जारी होने के बाद

    एसबीआई क्लर्क की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह एक योग्यता आधारित परीक्षा होगी। बता दें, उम्मीदवारों का अंतिम चयन लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में प्राप्त अंक और मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।

    इस दिन हुई थी परीक्षा

    एसबीआई की ओर से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 20, 21, 27 सिंतबर, 2025 को आयोजित कराई गई थी। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 ननंबर, 2025 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 5180 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: JPSC CSE Recruitment 2026: झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक में रजिस्ट्रेशन करने का दोबारा मौका, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई