JPSC CSE Recruitment 2026: झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक में रजिस्ट्रेशन करने का दोबारा मौका, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
जेपीएससी की ओर से झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एप्लीकेशन विंडो को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ...और पढ़ें

JPSC CSE Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी निर्धारित।
933 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया है। जो उम्मीदवार झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे। उन उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को दोबारा शुरू कर दिया गया है। अब उम्मीदवार जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च, 2026 निर्धारित है।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
- उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।
JPSC CSE Recruitment 2026: ऐसे करें घर बैठे अप्लाई
जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन विंडो को दोबारा ओपन कर दिया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करके 'JPSC Civil Services Examination 2026' लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता की जानकारी को दर्ज करें।
- सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। इन दोनों ही पेपर में उम्मीदवारों के लिए सफल होना जरूरी है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।