Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC CSE 2026: सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 11:22 AM (IST)

    यूपीएससी सीएसई के लिए उम्मीदवार आज आखिरी बार आवेदन कर सकते हैं। आज यानी 27 फरवरी के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार य ...और पढ़ें

    UPSC CSE 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    UPSC CSE 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. आवेदन करने का आज आखिरी मौका।

    2. कुल 933 पदों पर होगी भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार (UPSC CSE 2026) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन किसी कारणवश इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। वे उम्मीदवार आज यानी 27 फरवरी तक ही आवेदन कर सकते हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा 27 फरवरी के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

    कौन कर सकते हैं आवेदन

    • सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
    • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

    UPSC CSE 2026: ऐसे करें यूपीएससी सीएसई के लिए रजिस्ट्रेशन

    यूपीएससी सीएसई में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

    • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें
    • इसके बाद शैक्षणिक योग्यता की जानकारी को दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
    • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल PET परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    खबरें और भी