Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल PET परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 10:00 AM (IST)

    यूपीएसएसएससी की ओर से (UPSSSC Lekhpal PET Result 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है ...और पढ़ें

    UP Lekhpal Result 2026: ऐसे करें रिजल्ट चेक।

    UP Lekhpal Result 2026: ऐसे करें रिजल्ट चेक।

    HighLights

    1. यूपी लेखपाल पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी।

    2. 7994 उम्मीदवारों का होगा चयन।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से यूपी लेखपाल PET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब UPSSSC की आधिकारिक वेवसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर लेखपाल PET का रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

    UP Lekhpal Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें लेखपाल पीईटी का रिजल्ट

    यूपी लेखपाल पीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    • यूपी लेखपाल पीईटी का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेवसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमेपज पर 'View Results' सेक्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद 'Click here to View shortlisted candidates results for Mains' लिंक पर क्लिक करें।
    • अब लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    इतने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

    लेखपाल PET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के जरिये कुल 3,66,712 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके साथ ही इस परीक्षा के जरिये कुल 7994 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, वे जल्द ही इस परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा तिथि से संबंधित ताजा अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

    कटऑफ भी जारी

    यूपीएसएसएससी ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की है। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: NTA CUET PG Exam City Slip 2026: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड

    खबरें और भी