SBI PO Pre Result 2026 OUT: प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल
एसबीआई की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Pre Result 2026 OUT: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर PO प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर SBI PO Pre Result 2026 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। बता दें, जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। उन्हें जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इन 4 तरीकों से डाउनलोड करें रिजल्ट
पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर SBI PO Pre Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद
जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर PO प्रारंभिक परीक्षा में चयनित किए गए हैं। उन उम्मीदवारों को जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डाटा एनालिसिस, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित होगी। जिसमें कुल 170 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल होंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा में 30 अंकों का एक डिस्क्रिप्टिव पेपर भी होगा।
