Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खिलाड़ी छात्रों को UP Board की परीक्षा में मिलेंगे बोनस अंक, फेल स्टूडेंट्स को भी मिलेगा फायदा

    Updated: Sat, 16 May 2026 10:42 AM (GMT+05:30)

    यूपी बोर्ड खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में बोनस अंक देनी की तैयारी कर रहा है। बोनस अंक का फायदा बोर्ड परीक्षा में फे ...और पढ़ें

    UP Board Bonus Marks Scheme 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले छात्रों को मिलेंगे सबसे ज्यादा अंक।

    UP Board Bonus Marks Scheme 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले छात्रों को मिलेंगे सबसे ज्यादा अंक।

    HighLights

    1. खिलाड़ी छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक।

    2. फेल स्टूडेंट्स को भी मिलेगा फायदा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने खिलाड़ी छात्रों के लिए अहम कदम उठाते हुए सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा है। ऐसे में अगर इस प्रस्ताव को सरकार की ओर से मंजूरी मिल जाती हैं, तो खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र एवं छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में राहत मिलेगी।

    इस पहल के तहत यूपी बोर्ड द्वारा उन छात्रों को परीक्षा में बोनस अंक दिए जाएंगे, जो खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इससे उन छात्रों को लाख मिलेगा, जो पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता में शामिल होकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। 

    क्या है बोनस मार्क्स का नियम

    • इस पहल के तहत परीक्षा में छात्रों को उनकी उपलब्धि और प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
    • खेल प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 5 बोनस अंक दिए जाएंगे।
    • राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को 7 बोनस अंक दिए जाएंगे।
    • अगर कोई छात्र राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतते हैं, तो उन्हें 10 बोनस अंक दिए जाएंगे।
    • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल भाग लेने वाले छात्रों को 15 अंक दिए जाएंगे।
    • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 20 अंक दिए जाएंगे।

    इन स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा

    यूपी बोर्ड के मुताबिक बोनस अंक का फायदा केवल उन छात्रों को ही मिलेगा, जिन्होंने SGFI प्रतियोगिता में भाग लिया हो। इसके अलावा बोनस अंक प्राप्त करने के लिए कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने से पहले ही प्रतियोगिता का प्रमाण-पत्र छात्रों के पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कक्षा 9वीं और 11वीं खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों को बोनस अंक का लाभ उनकी बोर्ड परीक्षा यानी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मिलेगा।


    इस पहल के तहत उन छात्रों को भी फायदा दिया जाएगा, जो बोर्ड परीक्षा में कुछ अंकों से फेल हो जाते हैं। इसके साथ ही बोनस मार्क्स छात्रों को दो विषय में ग्रेस मार्क्स की तरह दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam Date 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का हुआ एलान, 21 जून को दोबारा होगा एग्जाम

     

     

    खबरें और भी