Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई, 14582 पदों पर होंगी नियुक्तियां

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 12:57 PM (IST)

    एसएससी सीजीएल 2025 एग्जाम के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो गई है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 जुलाई एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई निर्धारित ...और पढ़ें

    SSC CGL 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    SSC CGL 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट।
    2. 4 जुलाई तक रहेगा रजिस्ट्रेशन का मौका।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से एसएससी सीजीएल एग्जामिनेशन (SSC CGL 2025) के जरिये कुल 14582 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार एसएससी की इस भर्ती के लिए तैयारियों में लगे थे वे ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

    महत्वपूर्ण डेट्स

    आवेदन स्टार्ट होने की तिथि 9 जून 2025
    एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 जुलाई 2025
    फीस भुगतान करने की लास्ट डेट 5 जुलाई 2025
    फॉर्म में संशोधन करने की तिथि 9 से 11 जुलाई 2025
    टियर-1 एग्जाम डेट 13 से 30 अगस्त 2025
    टियर-2 एग्जाम डेट  दिसंबर 2025

    फॉर्म भरने के लिए क्या है योग्यता

    एसएससी सीजीएल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    आयु सीमा

    इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 27/ 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    स्वयं भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

    एसएससी सीजीएल एप्लीकेशन फॉर्म अभ्यर्थी स्वयं ही भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

    खबरें और भी

    • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • यहां पहले New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।

    एप्लीकेशन फीस

    एप्लीकेशन फीस जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- SSC CGL 2025 Notification: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 जुलाई तक आवेदन का मौका