Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SSC Delhi Police Exam Date 2025: एसएससी ने जारी की दिल्ली पुलिस परीक्षा की एग्जाम डेट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

    Updated: Fri, 28 Nov 2025 03:27 PM (IST)

    एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए आज यानी 28 नवंबर को परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा अलग-अ ...और पढ़ें

    SSC Delhi Police Exam Date 2025: यहां देखें किस दिन होगी परीक्षा।

    SSC Delhi Police Exam Date 2025: यहां देखें किस दिन होगी परीक्षा।

    HighLights

    1. एसएससी ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल।

    2. 16 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने SSC Delhi Police में भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, वे जल्द ही दिल्ली पुलिस की लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। दिल्ली पुलिस की लिखित परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। एसएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली पुलिस ड्राइवर, पुलिस कॉन्स्टेबल, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्सटेबल (AWO)/(TPO) की लिखित परीक्षा अलग-अलग दिन आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

    ssc delhi police

     

    इतने पदों पर होगी भर्ती

    एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस ड्राइवर के कुल 737 पद, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के कुल 7565 पद, दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के कुल 509 पद और दिल्ली पुलिस असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर(AWO) और टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के कुल 552 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

    इस दिन होगी परीक्षा

    एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस ड्राइवर की लिखित परीक्षा 16 व 17 दिसंबर, 2025 को आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) की लिखित परीक्षा 18 दिसंबर, 2025 से लेकर 06 जनवरी 2026, दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की परीक्षा 07 से 12 जनवरी, 2026 और दिल्ली पुलिस असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) की लिखित परीक्षा 15 से 22 जनवरी, 202 के बीच आयोजित कराई जाएगी।

    परीक्षा पैटर्न

    दिल्ली पुलिस की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। साथ ही परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को पीई और एमटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: UP PET Result 2025: इस वेबसाइट upsssc.gov.in पर एक्टिव होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, इन पांच स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड