विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC MTS Havaldar PET-PST: 24 अगस्त से शुरू होंगे एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट, चेक करें डिटेल

Updated: Thu, 20 Aug 2026 03:05 PM (IST)

एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती पीईटी-पीएसटी का आयोजन 24 से लेकर 31 अगस्त तक करवाया जायेगा। एडमिट कार्ड संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी किये जायेंगे।

SSC MTS Havaldar PET-PST Date

SSC MTS Havaldar PET-PST Date

HighLights

  1. एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती पीईटी-पीएसटी डेट घोषित।

  2. 24 से शुरू होंगे फिजिकल टेस्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार (CBIC & CBN) भर्ती रिटेन टेस्ट का रिजल्ट 3 अगस्त को जारी किया गया था। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब PET-PST शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई नोटिस के अनुसार फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन 24 अगस्त से लेकर 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित सेंटर्स पर करवाया जायेगा। 

एडमिट कार्ड कहां से होंगे प्राप्त

एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक PET/PST के तय शेड्यूल से पहले, कमीशन के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा एडमिशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार सेंटर पर एडमिशन सर्टिफिकेट, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

8071 उम्मीदवार PET-PST के लिए हुए थे सफल

एसएससी एमटीएस लिखित परीक्षा के माध्यम से कुल कुल 8071 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट (PET-PST) के लिए क्वालीफाई हुए थे। वर्ग के अनुसार EWS कैटेगरी से 840, एससी से 882, एसटी से 609, ओबीसी से 1659, अनरिजर्व से 3136*, ESM से 693, OH से 91, HH से 77 और Other PwBD से 84 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। अब इन सभी उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए फिजिकल टेस्ट पास करना होगा।

SSC MTS Havaldar PET PST

फिजिकल पास होने के लिए पात्रता

वॉकिंग
इस भर्ती में चयनित होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 1500 मीटर की दूरी 15 मिनट में पूरी करनी होगी। फीमेल कैंडिडेट्स को 20 मिनट में 1 किलोमीटर की वाकिंग पूरी करनी होगी।

लंबाई

पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 157.5 सेमी होनी अनिवार्य है। गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों को लंबाई में 5 सेमी की छूट दी गई है। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों का सीना फुलाने के साथ न्यूनतम 81 सेमी होना अनिवार्य है। 5 सेमी सीने का फुलाव जरूरी होगी।

फीमेल कैंडिडेट्स के लिए पात्रता

महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों को लंबाई में 2.5 सेमी की छूट दी गई है। न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के लिए वजन में 2 KG की छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें- RRB JE Recruitment 2026: रेलवे ने बढ़ाए पद, अब जूनियर इंजीनियर के 4029 पोस्ट पर होंगी नियुक्तियां, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म