Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SSC Stenographer Result 2025: स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और डी परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 09:19 AM (GMT+05:30)

    एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल हुए 31,080 उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए शॉर ...और पढ़ें

    SSC Stenographer Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक।

    SSC Stenographer Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक।

    HighLights

    1. एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का रिजल्ट जारी।

    2. कुल 31,080 उम्मीदवार स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार SSC Stenographer 2025 की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 31,080 उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें 8,624 उम्मीदवारों को ग्रेड-सी और 22,456 उम्मीदवारों को ग्रेड-डी पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया गया है।

    यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें रिजल्ट 

    यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें कटऑफ लिस्ट 

    ssc steno result

     

    SSC Stenographer Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

    एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
    • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
    • रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करने के बाद 'Stenographer Grade C, D 2025 Result' लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


    इस दिन हुई थी परीक्षा

    एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और डी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केद्रों में 06 से 08 अगस्त, 2025 के बीच किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 1590 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

    कटऑफ लिस्ट भी जारी

    एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और डी परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी देख सकते है। स्किल टेस्ट से संबंधित फिलहाल आधिकारिक तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: RSSB Ayush Officer Exam Date 2025: राजस्थान बोर्ड ने जारी की आयुष ऑफिसर परीक्षा की एग्जाम डेट, यहां देखें शेड्यूल