NEET UG 2026 के नतीजों पर छात्रा आर्या ने उठाए सवाल, OMR में सुधार के बाद स्कोर 609 से घटकर 167 होने का किया दावा
कानपुर की छात्रा आर्या ने एनटीए पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रिजल्ट आने के बाद दो घंटे में उनका स्कोरकार्ड दो बार बदला गया। ...और पढ़ें

NEET UG 2026 Result में गड़बड़ी का आरोप।
HighLights
कानपुर की छात्रा आर्या ने वीडियो शेयर कर रिजल्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप।
रिजल्ट जारी होने पर 540 के बाद दोबारा जारी हुआ स्कोरकार्ड, मिले केवल 167 अंक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 एग्जाम रद होने के विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब स्टूडेंट्स री-नीट एग्जाम रिजल्ट में गड़बड़ी के दावे कर रहे हैं। कानपुर की स्टूडेंट आर्या सिंह ने X पर एक वीडियो शेयर कर एनटीए पर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए उन्होंने स्क्रीनशॉट और डॉक्युमेंट भी शेयर किये गए हैं और इसके लिए उन्होंने एनटीए, पीएम और शिक्षा मंत्री को शिकायत भेजी है।
क्या है आर्या का मामला
आर्या के मुताबिक, 13 जुलाई NTA ने द्वारा पोर्टल पर स्कैन की हुई OMR शीट उपलब्ध करवाई थीं। उन्होंने अपनी OMR शीट डाउनलोड करने के बाद उसमें पाया कि कि सवालों का क्रम उस प्रश्न-पत्र से मेल नहीं खा रहा था जिसे उन्होंने हल किया था। आगे उन्होंने वीडियो में बताया कि उन्होंने खुद आंसर्स का मिलान किया और 609 अंकों का स्कोर निकाला। इसके बाद उन्होंने NTA के आधिकारिक पोर्टल के जरिए एक चुनौती (चैलेंज) सबमिट की, जिसमें उन्होंने क्रम से जुड़ी गड़बड़ी की बात बताई।
इसके बाद NTA ने बाद में वेबसाइट पर OMR शीट को अपडेट किया और सवालों के क्रम को ठीक किया। उनका दावा है कि सुधार के बाद भी उनका कैलकुलेटेड स्कोर 609 ही रहा, जिससे उन्हें भरोसा हो गया कि नतीजे घोषित होने से पहले ही यह समस्या सुलझा ली गई थी। लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद कहानी पूरी तरह पलट गई। जो स्कोर पहले 609 था वह अब केवल 167 बचा था।
दो घंटे के अंदर दो बार बदल गया स्कोरकार्ड
आर्या ने आए आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन नतीजे घोषित हुए उस दिन 2 घंटे में 2 बार उनका स्कोरकार्ड बदल गया। उन्होंने जो पहला स्कोरकार्ड देखा, उसमें 540 अंक दिख रहे थे। लेकिन अगले दो घंटों में स्कोर फिर से बदल गया और इस बार 167 अंक हो गया, जो अभी भी वेबसाइट पर शो हो रहा है।
वीडियो में आर्या ने अपील की है कि मेरे पास सभी स्क्रीनशॉट, मेरी सही की हुई OMR शीट और हर दस्तावेज मौजूद है। मैं बस यही चाहती हूं कि मेरे नतीजे की निष्पक्ष रूप से जांच हो।"
एनटीए की ओर से अभी तक जवाब नहीं
आपको बता दें इससे पहले महाराष्ट्र में OMR में गड़बड़ी को लेकर दो शिकायतें आयी थीं जिनके जवाब ने एनटीए ने कहा था कि एक मामले में OMR AI जेनरेटेड थी वहीं दूसरे मामले में OMR से छेड़छाड़ की गई है। इसके साथ ही एनटीए ने छात्रों और अविभावकों को भ्रामक डिटेल साझा करने को लेकर लीगल कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। लेकिन, अभी तक आर्या के मामले में NTA द्वारा कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।