विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस पर 10 लाइन में चेक करें सारे फैक्ट, क्यों-कैसे और कब हुई इस दिन की शुरुआत

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:51 PM (IST)

प्रतिवर्ष हमारे देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के दूसरे ...और पढ़ें

Teachers Day 2026: टीचर्स डे पर 10 लाइन।

Teachers Day 2026: टीचर्स डे पर 10 लाइन।

HighLights

  1. शिक्षक दिवस के 10 फैक्ट्स 10 लाइन में करें याद।

  2. हर साल 5 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाता है टीचर्स डे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वैसे तो विश्व भर में टीचर्स डे 5 अक्टूबर को होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं भारत में अलग से 5 सितंबर को टीचर्स डे क्यों सेलिब्रेट किया जाता है और इसके पीछे क्या कहानी है। अगर नहीं तो यह पेज आपके लिए बेहद उपयोगी है। आप यहां से केवल 10 लाइन में इस दिन के बारे में सभी फैक्ट्स आसानी से जान सकते हैं। इसके साथ ही इन फैक्ट्स का उपयोग आप निबंध प्रतियोगिता या भाषण के लिए कर सकते हैं।

10 lines on Teachers Day 2026: टीचर्स डे पर 10 लाइंस

  1. भारत के दूसरे राष्ट्रपति के साथ ही एक महान शिक्षक, दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर को हुआ था। उन्हीं की जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
  2. डॉ. राधाकृष्णन आंध्र विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के उप-कुलपति (Vice-Chancellor) भी रह चुके थे।
  3. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है जबकि भारत में टीचर्स डे को 5 सितंबर को प्रतिवर्ष सेलिब्रेट किया जाता है।
  4. पहली बार शिक्षा दिवस वर्ष 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया गया। तबसे लेकर यह परंपरा लगातार जारी है और हर साल इसी दिन पर भारत का टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।
  5. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 16 बार नोबेल साहित्य पुरस्कार और 11 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
  6. डॉ. राधाकृष्णन के अनुयायियों ने एक बार उनके जन्मदिन को मनाने की गुजारिश की। लेकिन उन्होंने इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाये जाने का आग्रह किया। उन्होंने अपना जन्मदिन व्यक्तिगत रूप से मनाने के बजाय शिक्षकों के सम्मान के लिए समर्पित किया। इसी को सम्मान देते हुए इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  7. इस दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teachers' Award) से सम्मानित किया जाता है।
  8. टीचर्स डे शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने, राष्ट्र निर्माण और युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण में शिक्षा तथा शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करता है।
  9. संस्कृत में एक प्रसिद्ध श्लोक है — "गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णुः गुरुर देवो महेश्वरः", जो शिक्षक को ईश्वर से भी ऊपर का स्थान प्रदान करता है।
  10. प्राचीन भारत में शिक्षकों को 'गुरु' कहा जाता था और 'गुरु-शिष्य परंपरा' भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।
Teachers Day

शिक्षक दिवस का हमारे जीवन में महत्व और योगदान

हमारे जीवन में शिक्षकों का योगदान इसी से जान सकते हैं कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा माना गया है। माता-पिता हमें जन्म देते हैं, हमारा पालन-पोषण करते हैं, लेकिन शिक्षक हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। वे केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि हमें सही और गलत का अंतर समझाते हैं, हमारे चरित्र का निर्माण करते हैं और हमारे सपनों को सच करने का साहस देते हैं।

यह भी पढ़ें - Teachers Day 2026 Speech: शिक्षक दिवस पर दें ये शानदार स्पीच, साथियों के साथ टीचर्स भी बजाएंगे तालियां