UK PCS Mains Admit card 2026: उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू
यूके पीसीएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 11 मार्च, 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ड ...और पढ़ें

RSSB Ayush Officer Result 2026: आज जारी होगा एडमिट कार्ड।
HighLights
आज जारी होगा एडमिट कार्ड।
परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार यूके पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का दर्ज करना होगा।
UK PCS Mains Admit card 2026: कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उत्तराखंड आयोग की ओर से पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को UKPSC Upper PCS Mains Admit card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी मुख्य परीक्षा
उत्तराखंड आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 27, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 123 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर उत्तराखंड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: RSSB Ayush Officer Result 2026: राजस्थान आयुष ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से डाउनलोड करें PDF