RSSB Ayush Officer Result 2026: राजस्थान आयुष ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से डाउनलोड करें PDF
राजस्थान आयुष ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

RSSB Ayush Officer Result 2026: रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी।
HighLights
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी।
कुल 1535 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आयुष ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 26 दिसंबर, 2025 को इस परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी ने आयुष ऑफिसर रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की है।
RSSB Ayush Officer Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड ने आयुष ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RSSB Ayush Officer Result/Cutoff 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आरएसएसबी की ओर से आयुष ऑफिसर के कुल 1535 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें नॉन टीएसपी के कुल 1340 पद और टीएसपी के लिए कुल 195 पद आरक्षित किए गए हैं।
इतनी मिलेगी सैलरी
इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 28,050 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
रिजल्ट में इनकी करें जांच
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र परीक्षा में प्राप्त कुल अंक, अपना नाम, रोल नंबर, अभिभावकों का नाम और कैटेगरी की जांच अच्छे से कर लें। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।