Telangana Inter Result 2026: कक्षा 11वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
तेलंगाना बोर्ड की ओर से (Telangana TS 11th 12th Result 2026) किसी समय भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र tgbie.cgg.gov.in से अपना ...और पढ़ें

Telangana TS 11th 12th Result 2026: यहां पढ़ें पूरी जानकारी।
HighLights
जल्द ही जारी होगा रिजल्ट।
परीक्षा में लगभग 9.9 छात्र शामिल हुए थे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना इंटर एजुकेशन बोर्ड (TGBIE) की ओर से आज कक्षा 11वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि तेलंगाना बोर्ड की ओर से (Telangana Inter Result 2026) रिजल्ट जारी करने से संबंधित कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो (Telangana 11th 12th Result 2026) जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर को अवश्य संभालकर रखें।
इस साल तेलंगाना कक्षा 11वीं एवं 12वीं की परीक्षा में लगभग 9.9 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट तेलंगाना की आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर जारी किया जाएगा।
Telangana Inter Result 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
तेलंगाना बोर्ड की ओर से रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। छात्र यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को 'Telangana Result 2026' एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
तेलंगाना कक्षा 11वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित कराई गई थी। बता दें, परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा।