GDS 2nd Merit List 2026: जीडीएस के पदों पर भर्ती के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहां indiapost.gov.in से करें डाउनलोड
इंडिया पोस्ट की ओर से जीडीएस के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in से जाकर मेरिट लिस् ...और पढ़ें

GDS 2nd Merit List 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी।
दस्तावेज सत्यापन में होना होगा शामिल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट में जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल इंडिया पोस्ट की ओर जीडीएस के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने जीडीएस के पदों पर आवेदन किया था और दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
India Post GDS 2nd Merit List 2026: ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
इंडिया पोस्ट ने जीडीएस के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Selection List’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सर्कल का चयन करके लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
इन डिटेल्स को जरूर करें चेक
जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पोस्ट ऑफिस का नाम, पद का नाम, प्राप्त अंकों की जानकारी जरूर देख लें।
दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना जरूरी
जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में है। अब उन सभी उम्मीदवारों का तय समय-सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज सत्यापन साथ लेकर जाना होगा।
खबरें और भी
कितने पदों पर होगी भर्ती
इंडिया पोस्ट की ओर से जीडीएस के कुल 28,636 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें जनरल के लिए कुल 12,696 पद, ओबीसी के लिए कुल 5,694 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 2,719 पद, एससी के लिए कुल 3,942 पद, एसटी के लिए कुल 2,716 पद और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कुल 869 पद आरक्षित किए गए हैं।