UKPSC APO 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, यहां देखें पूरी जानकारी
यूकेपीएससी की ओर से जल्द ही सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इ ...और पढ़ें

UKPSC APO 2026: यहां पढ़ें पूरी जानकारी।
HighLights
जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से जल्द ही सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक में कानून विषय की पढ़ाई की है और यूकेपीएससी में सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार यूकेपीएससी की ओर से जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक को एक्टिव किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए आयु-सीमा
सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून में स्नातक की डिग्री पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।
Uttarakhand APO 2026: इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए यूकेपीएससी की ओर से जल्द ही रजिस्ट्रेशन लिंक को एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर "Uttarakhand APO Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसे जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।