UP Board compartment 2026: कब शुरू होंगे यूपी कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन? यहां देखें पूरी जानकारी
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र एक या दो विषय में असफल हुए हैं, वे बहुत जल्द ही (UP Board ...और पढ़ें

UP Board compartment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
जुलाई माह में आयोजित कराई जा सकती है परीक्षा।
रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने की संभावना।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कल यानी 23 अप्रैल शाम 4 बजे यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में छात्रों का पास प्रतिशत 90.42 और 12वीं में छात्रों का पास प्रतिशत 80.38 है। बता दें, इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगभग 52 लाख छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्रों के परीक्षा में अच्छे नंबर आए हैं। लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी है, जो एक या दो विषय में असफल होने पर बहुत ज्यादा निराश है। लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस स्थिति से बिल्कुल भी घबराएं नहीं। छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार करने का जल्द ही मौका दिया जाएगा।
कौन हो सकते हैं परीक्षा में शामिल
जिन छात्रों के यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक या दो विषय में कम नंबर आए हैं या जो छात्र अपने अंकों में सुधार करवाना चाहते हैं। उन छात्रों को यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कब होंगे शुरू
यूपी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बोर्ड रिजल्ट के बाद शुरू हो जाते हैं। फिलहाल कंपार्टमेंट परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यूपी बोर्ड की ओर से बहुत जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
खबरें और भी
कब शुरू होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
यूपी कंपार्टमेंट परीक्षा में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा जल्द ही आयोजित कराई जाएगी। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में किया जा सकता है।
ऐसे कर सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन
यूपी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। छात्र यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
- यूपी कंपार्टमेंट परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर कंपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद विषयों का चयन करें।
- विषयों का चयन करने बाद निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह भी पढ़ें: UP Board Topper Prize Money 2026: यूपी बोर्ड टॉपर्स पर होगी पैसों की बरसात, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर भी किया जाएगा सम्मान