Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Exams 2024: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म में करें सुधार, यूपी बोर्ड ने पहली बार दिया मौका

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 10:05 AM (GMT+05:30)

    यूपीएमएसपी सचिव दिव्यकांत शुक्ला की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह भी कहा गया है कि प्रधानाचार्यों की ओर से पिछले वर्षों में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक ...और पढ़ें

    UP Board Exams 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म में करें सुधार।
    UP Board Exams 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म में करें सुधार।

    HighLights

    1. यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में करें सुधार
    2. ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर नोटिस जारी
    3. स्कूलों के हेड सुनिश्चित करें किसी छात्र या छात्रा का रिकॉड छूट न जाए

     एजुकेशन डेस्क। UP Board Exams 2024: यूपी बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं कक्षाओं के लिए भराए गए परीक्षा फॉर्म में अब करेक्शन की सुविधा शुरू की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10, और 12 परीक्षा फॉर्म में सुधार करने के लिए विंडो खोल दी है। संबंधित स्कूलों के प्रमुख यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर इसमे आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। पोर्टल पर लिंक प्रदान किया है। आवश्यक सुधार करने के लिए स्कूल हेड को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद वे एग्जाम फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।

    इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इसके मुताबकि, सभी प्रधानाचार्यों को विशेष से निर्देश दिए गए हैं कि वे संस्थागत/ व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा फॉर्म की अच्छी तरह जांच कर लें। इसके साथ ही स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स से भी पूरी डिटेल्स अच्छी तरह से दिखा लें। अगर किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी दिख रही है तो उसे तत्काल प्रभाव से वेबसाइट पर जाकर करेक्ट कर लें।

    यूपीएमएसपी सचिव दिव्यकांत शुक्ला की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह भी कहा गया है कि प्रधानाचार्यों की ओर से पिछले वर्षों में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विवरणों को संशोधन नहीं कराने के चलते स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि समय से सभी करेक्शन कर लें। बोर्ड ने यह भी कहा है कि पहली बार संशोधन का मौका दिया जा रहा है। सभी स्कूल हेड को सलाह दी जाती है कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्टूडेंट का कोई विवरण अपलोड होने से छूट न जाए और न ही गलत जानकारी फॉर्म में हो। 

    यह भी पढ़ें: UP Board Exam: स्टूडेंट्स तेज कर दें तैयारी, फरवरी में होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, जल्द जारी होगा टाइमटेबल

    खबरें और भी