UP Board Result 2026: 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, कक्षा 10वीं में 90.42 और 12वीं में 80.38% छात्रों ने हासिल की सफलता
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल को जारी किया कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर के माध्यम ...और पढ़ें

UP 10th 12th Board Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आज जारी हुआ रिजल्ट।
डिजीलॉकर से भी कर सकते हैं चेक
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल यूपी बोर्ड ने आज यानी 23 अप्रैल को प्रेस कॉन्प्रेंस के जरिये (UPMSP UP Board Result) की घोषणा कर दी है। जो छात्र इस साल यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार आज ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट लिंक एक्टिवेट हो गया है।
कक्षा बारहवीं का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही यूपी बोर्ड स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट भी जारी की है। स्टेट टॉपर्स के साथ-साथ जिले में टॉप करने वाले छात्रों के नाम की भी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
डिजीलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
यूपी बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां डिजीलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के साथ-साथ के होमपेज पर 'UP 10th 12th Board Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- इन सभी डिटेल को भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पास होने के लिए इतने लाने होंगे नंबर
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा। परीक्षा में असफल हुए छात्र यूपी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपने अंक सुधार सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: UP Board Topper Prize Money 2026: यूपी बोर्ड टॉपर्स पर होगी पैसों की बरसात, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर भी किया जाएगा सम्मान