UP CNET 2026: यूपी नर्सिंग एडमिशन के लिए इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई, पात्रता फीस व अन्य डिटेल करें चेक
यूपी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जारी हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 मई निर्धारित है। इच्छुक एवं पात्र छात्र तय तिथि के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर ...और पढ़ें

UP Nursing Admissions 2026
HighLights
उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेस टेस्ट के लिए जल्द कर लें अप्लाई।
एडमिशन के लिए परीक्षा 6 जून को होगी आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संस्थानों में नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष कॉमन नर्सिंग एंट्रेस टेस्ट का आयोजन करवाया जाता है। ऐसे में जो छात्र मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं वे UP CNET 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 20 मई 2026 निर्धारित है।
UP CNET 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट | 28 मार्च 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 20 मई 2026 |
| आवेदन पत्र में करेक्शन करने की तिथि | 13 से 20 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 30 मई 2026 |
| एंट्रेस टेस्ट की डेट | 6 जून 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | जून 2026 माह के दूसरे सप्ताह |
प्रवेश परीक्षा के लिए पात्रता
यूपी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग पात्रता निर्धारित है।
- 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग के लिए छात्र ने PCB ग्रुप के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया हो।
- पोस्ट बीएससी नर्सिंग (दो वर्षीय) कोर्स में एडमिशन के लिए छात्र ने 10+2 उत्तीर्ण करने के साथ GNM किया हो।
- M.SC Nursing / Nurse Practitioner in Critical Care NPCC 2 Years पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों ने बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, Clinical OR Teaching में 1 वर्ष का अनुभव हो।
- 31 दिसंबर 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष हो।
स्वयं घर बैठे भर सकते हैं फॉर्म
इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स के साथ ही उसका लिंक भी उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसको फॉलो करके आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है।
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल abvmucet26.co.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस पाठ्यक्रम के नीचे रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- Login डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा करें।
- निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 3000 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी, पीएच वर्ग के लिए फीस 2000 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।