Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Constable DV PST Date: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल DV-PST के लिए इन दस्तावेजों को कर लें तैयार, 17 अगस्त से होगा सत्यापन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:29 PM (IST)

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी-पीएसटी 17 अगस्त से स्टार्ट होने हैं। ऐसे में अभ्यर्थी सभी अनिवार्य दस्तावेज पहले से ही तैयार करके रखें ताकी उन्हें किसी भी ...और पढ़ें

    UP Police Constable DV PST 2026

    UP Police Constable DV PST 2026

    HighLights

    1. 17 अगस्त से प्रस्तावित है यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी-पीएसटी।

    2. एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। रिटेन टेस्ट में 76,184 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है जिनको अब भर्ती के अगले चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी / पीएसटी) में शामिल होना है।

    17 अगस्त से शुरू होगा डीवी एवं पीएसटी

    यूपी पुलिस विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट की शुरुआत 17 अगस्त से की जाएगी। डेट वाइज शेड्यूल कभी भी जारी किया जा सकता है।
    टेस्ट शुरू होने में कुछ ही समय शेष है। ऐसे में सभी अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर लें। मांगे गए डॉक्युमेंट उपलब्ध न करवा पाने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण के लिए नहीं भेजा जायेगा। कुछ आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं-

    • हाईस्कूल प्रमाण पत्र (डेट ऑफ बर्थ के सत्यापन के लिए अनिवार्य)
    • इंटरमीडिएट मार्कशीट/ अन्य शैक्षिक मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र (शैक्षणिक योग्यता के लिए)
    • आधार कार्ड/ फोटो आईडी पहचान पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक)
    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए)
    • चरित्र प्रमाण पत्र
    • एनसीसी (NCC)/ स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (अतिरिक्त वेटेज के लिए/ यदि लागू हो)
    • हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
    • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड
    • आवेदन फॉर्म की कॉपी
    • डीवी/ पीएसटी के लिए जारी एडमिट कार्ड

    सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे ओरिजिनल डॉक्युमेंट के साथ ही वेरिफिकेशन के लिए सेल्फ अटेस्टेड कॉपी को साथ लेकर जाएं।

    पीएसटी के लिए क्या है योग्यता

    पीएसटी में सफल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।
    महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।

    खबरें और भी

    एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी, पीएसटी के लिए सफल उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं। हॉल टिकट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

    यह भी पढ़ें- UP Police DV PST Admit Card: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी-पीएसटी एडमिट कार्ड जल्द, 17 अगस्त से प्रस्तावित हैं टेस्ट