Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Bharti 2026: पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा पास होने के बाद भी नहीं हो पाएंगे भर्ती, अगर यहां हुई चूक, Result जारी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:38 PM (IST)

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को पीईटी एवं पीएसटी में भाग लेना होगा। इस दौरान अभ्यर्थी की लंबाई की जांच एवं रनिंग करवा ...और पढ़ें

    UP Police Bharti 2026 रिजल्ट जारी।

    UP Police Bharti 2026 रिजल्ट जारी।

    HighLights

    1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी।

    2. चयनित होने के लिए अगले राउंड भी करने होंगे पास।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 एवं 10 जून 2026 को करवाया गया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो आज यानी 31 जुलाई को खत्म हो गया है।

    UP Police Constable Result 2026 ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करके सफलता प्राप्त की है वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट (PET-PST) के लिए क्वालीफाई हैं। फिजिकल टेस्ट 17 अगस्त से स्टार्ट होंगे। 

    लिखित परीक्षा में पास होने पर भी भर्ती होने के लिए ये जरूरी

    इस भर्ती में कई उम्मीदवार ऐसे भी परीक्षा पास कर लेंगे जो लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद भी भर्ती के अगले चरण को पास नहीं कर पाएंगे और भर्ती होने से चूक जायेंगे।
    आपको बता दें कि कॉन्स्टेबल पदों के लिए वर्ग और जेंडर के अनुसार न्यूनतम लंबाई होनी जरूरी है तभी वे रनिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। अगर वे न्यूनतम लंबाई पूरी नहीं करेंगे तो वे उसी समय भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिए जायेंगे।

    UP Police Constable Result 2026 direct Link

    कैटेगरी के अनुसार कितनी होनी चाहिए लंबाई

    • जनरल, ओबीसी एवं एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।
    • एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।
    • महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।
    ऐसे में अगर आपकी भी लंबाई इससे कम है और फिर भी अपने फॉर्म भर दिया था आप इस प्रक्रिया के बाद भर्ती से बाहर हो जायेंगे। 

    रनिंग में पास होने के लिए क्या होगी योग्यता

    रनिंग में पास होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करनी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Police Bharti Result OUT Live: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी, PET-PST 17 अगस्त से शुरू होंगे