UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, इस दिन होगा एग्जाम
यूपी स्पेशल टीचर टीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज यानी 05 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को OTR करना होगा।

UP Special TET 2026: रजिस्ट्रेशन कल से स्टार्ट।
HighLights
स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट।
नवंबर माह में होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। विशेष पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 05 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए आवेदन 04 अक्टूबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की लास्ट डेट 08 अक्टूबर है। परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगा TET एग्जाम
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कार्यरत शिक्षक को अब टीईटी की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। सभी कार्यरत शिक्षकों साल 2028 तक टीईटी परीक्षा का पास करना होगा। हालांकि जिन शिक्षकों की सेवा 5 साल से कम बची है। वे बगैर टीईटी पास किए भी अपनी सेवा जारी रख सकते हैं।
OTR करना अनिवार्य
उम्मीदवारों को Special TET परीक्षा में आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR प्रक्रिया को पूरा करना होगा। ओटीआर सफलतापूर्क पूरा होने के पश्चात उम्मीदवार विशेष पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
रजिस्ट्रेशन फीस
प्राथमिक और उच्च स्तर पर विशेष पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1,000 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये जमा करने होंगे।
Special TET एग्जाम पैटर्न
विशेष पात्रता परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 बहुवुकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। इस परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
