UPSC CMS Answer Key 2026: यूपीएससी सीएमएस प्रोविजनल आंसर की जारी, PDF करें डाउनलोड
यूपीएससी द्वारा सीएमएस एग्जाम 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल साइट या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

UPSC CMS Answer Key 2026
HighLights
यूपीएससी सीएमएस आंसर की upsc.gov.in पर हुई जारी।
2 अगस्त को आयोजित हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS) 2026 परीक्षा का आयोजन 02 अगस्त को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब कमीशन की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध करवाई गई है।
आंसर की द्वारा प्रश्न उत्तरों का कर सकते हैं मिलान
यूपीएससी सीएमएस सामान्य चिकित्सा और बाल चिकित्सा (सीरीज A) और सर्जरी, स्त्री रोग और प्रसूति विज्ञान, PSM (सीरीज B) एक साथ उपलब्ध करवाई गई हैं। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें। इससे आप अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का तरीका
- यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जाम आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर व्हाट्स न्यू में Provisional Answer Key: Combined Medical Services Examination, 2026 पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर पेपर के अनुसार आंसर की के PDF लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
प्रोविजनल आंसर की
एक भी क्वेश्चन नहीं हुआ ड्रॉप
अभ्यर्थियों को बता दें कि यूपीएससी की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक सभी प्रश्नों का अंकन किया गया है। एक भी प्रश्न को ड्रॉप नहीं किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी सभी प्रश्नों के हिसाब से ही अपना मूल्यांकन करें।
खबरें और भी
रिजल्ट जल्द होगा जारी
आंसर की आने के बाद अब जल्द ही यूपीएससी द्वारा परिणाम की घोषणा की जाएगी। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ मार्क्स प्राप्त करके सफलता हासिल करेंगे वे अगले चरण पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए सफल माने जायेंगे। पर्सनैलिटी टेस्ट 100 अंकों के लिए होगा। इस भर्ती के माध्यम से 1358 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।