विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET 2026: यूपी पीईटी एग्जाम के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका

Published: Mon, 31 Aug 2026 03:26 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2026 05:30 PM (IST)

यूपी पीईटी एग्जाम में शामिल होने के लिए आज आवेदन की लास्ट डेट थी जिसे अब 7 सितंबर तक एक्सटेंड ...और पढ़ें

UPSSSC PET 2026 application date extended

UPSSSC PET 2026 application date extended

HighLights

  1. पीईटी फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 सितंबर तक एक्सटेंड।

  2. बिना देरी करते हुए तुरंत भर लें एप्लीकेशन फॉर्म।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET) 2026 के लिए अब तक आवेदन न कर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से यूपी पीईटी एग्जाम के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

ऐसे में जो भी उम्मीदवार आगे चलकर उत्तर प्रदेश की समूह 'ग' की भर्तियों सहित लेखपाल, वीडीओ, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं और अब तक फॉर्म नहीं भर सके हैं उनके पास अब 7 सितंबर तक आवेदन करने का मौका रहेगा।

दसवीं पास से लेकर उच्च शिक्षा वाले इस परीक्षा के लिए कर सकते हैं अप्लाई

यूपी पीईटी एग्जाम में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। जो छात्र फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तक 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष उत्तीर्ण कर लेंगे वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
इसके अलावा 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से कम नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

यूपी पीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 4 चरणों में भरा जा सकता है। पहले चरण में उम्मीदवारों को प्रमाणीकरण (OTR) करना होगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कर लें। इसके बाद कैटेगरी के अनुसार शुल्क भुगतान करें और अंत में प्रिन्ट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UPSSSC PET Online Form 2026

कैटेगरी के अनुसार फीस

इस परीक्षा में जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 185 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग को 95 रुपये और पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 25 रुपये जमा करना होता है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या आधिकारिक ब्रोशर पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक के 23757 पदों पर आवेदन आज से, जानें किस राज्य में कितने पद खाली