विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPTET Result 2026: पुराने शिक्षकों को 2028 तक TET पास करने का मौका, नहीं जाएगी नौकरी लेकिन रुकेगा प्रमोशन! जान लें नियम

Updated: Tue, 18 Aug 2026 06:41 PM (IST)

यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी एक बार इस परीक्षा को पास कर लेंगे उनको दोबारा एग्जाम नहीं देना होगा।

UPTET Result 2026 कभी भी हो सकता है जारी।

UPTET Result 2026 कभी भी हो सकता है जारी।

HighLights

  1. यूपी टीईटी रिजल्ट वेबसाइट upessc.up.gov.in पर होगा जारी।

  2. करीब 18 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में लिया था भाग।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी टीईटी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले 17,70,714 अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीटीईटी रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर की जाएगी जिसके बाद सभी परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे।

नए उम्मीदवारों के साथ ही लाखों पुराने शिक्षकों ने भी दी थी परीक्षा

यूपी टीईटी एग्जाम में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नए उम्मीदवारों के साथ ही लाखों पुराने शिक्षकों ने भी परीक्षा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने पहले से टीचर पदों पर कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए भी TET अनिवार्य कर दिया है।

अगर इस बार हो गए फेल तो क्या चली जाएगी नौकरी

इसका जवाब है नहीं, पहले से कार्यरत टीचर अगर इस बार एग्जाम को क्वालीफाई नहीं कर पाते हैं और उनकी नौकरी 5 साल या उससे ज्यादा है तो उनकी नौकरी अभी नहीं जाएगी। कोर्ट के आदेश के अनुसार इन सभी उम्मीदवारों को 2028 तक TET पास करने का मौका दिया गया है। हालांकि, परीक्षा पास न करने तक उनका प्रमोशन रोका जा सकता है। साथ ही जो उम्मीदवार 2028 तक भी परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे उनको नौकरी से हटाया जा सकता है या जबरन सेवानिवृत्ति दी जा सकती है।  

पास होने के लिए न्यूनतम कटऑफ

यूपीटीईटी एग्जाम पास करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा पहले ही कटऑफ निर्धारित किया जा चुका है। जनरल श्रेणी के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग कटऑफ 60 फीसदी तय किया गया है वहीं ओबीसी, एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए वर्ग यह कटऑफ 55 फीसदी निर्धारित है।

लाइफ टाइम के लिए वैध रहेगा स्कोरकार्ड

यूपीटीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड लाइफ टाइम के लिए वैध रहेगा। इसका मतलब जो भी उम्मीदवार एक बार इस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करके इसे क्वालीफाई कर लेंगे उन्हें दोबारा कभी भी इस एग्जाम को देने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- UPTET Result 2026 Link: यूपी टीईटी रिजल्ट लिंक upessc.up.gov.in पर होगा एक्टिवेट, नतीजे कभी भी आने की उम्मीद