UPTET Result 2026: कब और कहां जारी होगा यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट? यहां देखें पूरी अपडेट
यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर की जाएगी। ...और पढ़ें

UPTET Result 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
जल्द जारी होगा यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट।
रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी होगी जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का आयोजन 03 और 04 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा में लगभग 17,70,714 छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा में शामिल हुए अब सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। यूपीईएसएससी की ओर से UPTET Result 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा। बता दें, रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे नतीजे चेक
यूपीईएसएससी की ओर से UPTET Result 2026 किसी समय भी जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब जारी होगा रिजल्ट
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। हालांकि आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित अभी तक आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है।
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
यूपी टीईटी की परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक और ओबीसी, एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
स्कोरकार्ड में करनी होगी इनकी जांच
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, अभिभावक का नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों आदि की जांच अवश्य कर लें।