Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: दो दशक में आज सबसे सर्द 26 जनवरी, हिमालय की बर्फीली हवाओं से ठिठुरा झारखंड; आखिर कब तक राहत की उम्‍मीद?

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 08:27 AM (IST)

    धनबाद सहित पूरे झारखंड में ठंड का दौर जारी है और अभी इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसके लिए हिमालय से आने वाली ठंडी हवाएं जिम्‍मेदार हैं। गु ...और पढ़ें

    धनबाद में ठंड का कहर अब भी जारी है।
    धनबाद में ठंड का कहर अब भी जारी है।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं से शहर में ठिठुरन वाली ठंड का दौर जारी है। गुरुवार को बर्फीली हवाओं से रात का मौसम बेहद सर्द हो गया। शहर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का कहर अभी जारी रहेगा।

    शुक्रवार को सबसे सर्द 26 जनवरी

    दो दशक में शुक्रवार को सबसे सर्द 26 जनवरी होगी। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। फरवरी के पहले सप्ताह तक ठंड असर दिखाएगी।

    मौसम विभाग से जारी अगले पखवाड़े के पूर्वानुमान में 26 जनवरी से एक फरवरी तक न्यूनतम तापमान 6-16 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उसके बाद दो से आठ फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री व अधिकतम तापमान 25-30 डिग्री रह सकता है।

    आज व कल भुवनेश्वर राजधानी रद्द

    घने कोहरे कारण शुक्रवार को भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वापसी में 25 को चलने वाली नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह आठ बजे नई दिल्ली से चलेगी। 27 को नई दिल्ली से इस ट्रेन को रद कर दिया गया है।

    धनबाद होकर चलने वाली नई दिल्ली -सियालदह राजधानी गुरुवार शाम 4:30 बजे के बदले देर रात 12:50 बजे रवाना हुई। इस कारण शुक्रवार को देर से पहुंचेगी। नई दिल्ली -हावड़ा राजधानी शाम 4:50 बजे के बदले देर रात 12:30 बजे रवाना हुई, जिससे शुक्रवार को देर से आएगी।

    खबरें और भी

    आनंदविहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रात 8:45 बजे के बदले देर रात 2:00 बजे रवाना होने से शुक्रवार को देर से पहुंचेगी। नई दिल्ली -भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस दोपहर 12:40 बजे के बदले रात 12:10 बजे रवाना हुई। इस कारण शुक्रवार को देर से पहुंचेगी। आनंदविहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस सुबह 7:30 बजे के बजाय 10:30 बजे रवाना होने से देर से पहुंचेगी।

    यह भी पढ़ें: Video: आपके एक वोट से हो सकता है बहुत कुछ... नमो नवमतदाता सम्मेलन में पीएम मोदी ने युवाओं से किया संवाद, कह दी यह बड़ी बात

    यह भी पढ़ें: Dhanbad में तीन दिन से प्‍यासी दो लाख की आबादी, पानी मिलने की अब तक नहीं कोई उम्‍मीद; आखिर कब तक होगा संकट का समाधान