विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAI Junior Executive Recruitment: जूनियर एग्जीक्यूटिव के 400 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, कल से करें आवेदन

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Updated: Tue, 31 Oct 2023 05:09 PM (IST)

AAI Junior Executive Recruitment 2023 जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑनलाइन प ...और पढ़ें

AAI Junior Executives Recruitment 2023: एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है।
AAI Junior Executives Recruitment 2023: एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। AAI Junior Executive Recruitment 2023: एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 496 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी कि 01 नवंबर, 2023 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 30 नवंबर, 2023 तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.aai.aero/en/careers/recruitment पर जाकर अप्लाई करना होगा।

इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

AAI Junior Executives Recruitment 2023: ये मांगी है आयु सीमा 

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बतौर शुल्क 1000 रुपये देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

AAI Junior Executive Recruitment 2023: परीक्षाा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग 

जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एग्जाम से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए। इसके अलावा, भर्ती से जुड़ी डिटेल्स के लिए भी कैंडिडेट्स पोर्टल चेक कर सकते हैं। 

AAI Junior Executive Recruitment 2023: एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाना होगा। इसके बाद,

होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। अब इसके बाद आवेदन पत्र भरें। अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करेंं। फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh HC Recruitment 2023: फौरन करें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए अप्लाई, आज है लास्ट डेट

यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, जानें अंतिम तिथि सहित सब अपडेट