Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AIIMS Recruitment 2023: एम्स कल्याणी में ग्रुप बी व सी के 120 पदों पर हो रही भर्ती, यहां से जानें पूरी डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 03:25 PM (IST)

    AIIMS Kalyani Recruitment 2023 एम्स कल्याणी में ग्रुप बी व ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में 12 से लेकर ग ...और पढ़ें

    AIIMS Recruitment 2023: एम्स कल्याणी में 120 पदों पर निकली भर्ती।
    AIIMS Recruitment 2023: एम्स कल्याणी में 120 पदों पर निकली भर्ती।

    HighLights

    1. एम्स कल्याणी में ग्रुप B व C के 120 पदों पर निकली भर्ती।
    2. भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन।

    AIIMS Recruitment 2023: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), कल्याणी में ग्रुप 'B' और ग्रुप 'C' के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म एम्स कल्याणी की ऑफिशियल वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भर सकते हैं, अन्य किसी माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में प्रकाशित होने से लेकर 30 दिनों तक जारी रहेगी। भर्ती में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता एवं मापदंड अवश्य जांच लें।

    AIIMS Kalyani Recruitment 2023: कौन कर सकता है आवेदन

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। भर्ती में विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने 12th/ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18/20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27/ 30/ 35 वर्ष होनी चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    AIIMS Kalyani Recruitment 2023 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    AIIMS Kalyani Group B and C Recruitment 2023: कैसे होगा चयन

    इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) में शामिल होना होगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट/ स्किल टेस्ट से होकर गुजरना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल परीक्षण में उत्तीर्ण होना होगा। सभी चरणों में सफल सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप बी बा ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले कुल 120 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- AIIMS Recruitment 2023: एम्स जोधपुर में जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें डिटेल्स

    खबरें और भी