Army Bharti 2026: इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125 के लिए आवेदन स्टार्ट, लॉ ग्रेजुएट युवाओं के पास आवेदन का मौका
इंडियन आर्मी जेएजी प्रवेश योजना (125वां कोर्स) के तहत ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गई हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए लॉ में ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते ह ...और पढ़ें

Army Law Graduate JAG 125th Entry 2026
HighLights
इंडियन आर्मी में लॉ ग्रेजुएट युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका।
17 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना की ओर से JAG एंट्री स्कीम कोर्स अप्रैल 2027 (JAG Entry Scheme 125th Course) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी लॉ क्षेत्र में स्नातक कर चुके हैं या LLM में अध्ययनरत हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रॉसेस 17 अगस्त 2026 अपरान्ह 3 बजे तक जारी रहेगी।
फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एलएलबी (ग्रेजुएशन के बाद 3 वर्षीय या 10+2 के बाद पांच वर्षीय- इंटीग्रेटेड) डिग्री प्राप्त की हो। क्लैट पीजी 2026 स्कोर कार्ड और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन का तरीका
आवेदन केवल ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर 'Officer Entry Application/ Login' पर क्लिक करें और फिर 'Registration' पर क्लिक करें (यदि www.joinindianarmy.nic.in पर पहले से पंजीकृत हैं, तो पंजीकरण आवश्यक नहीं है)। निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरें। पंजीकृत होने के बाद, डैशबोर्ड के अंतर्गत ' Apply Online' पर क्लिक करें । एक पेज 'ऑफिसर चयन – 'Eligibility' खुलेगा । फिर शॉर्ट सर्विस कमीशन एनसीसी स्पेशल एंट्री कोर्स के सामने दिखाए गए' Apply' पर क्लिक करें। एक पेज 'Application Form' खुलेगा। आवश्यक विवरण भरने के लिए 'Continue' पर क्लिक करें। व्यक्तिगत जानकारी, संचार विवरण, शिक्षा विवरण और पिछले एसएसबी का विवरण अपनी सभी डिटेल्स सही होने की पुष्टि करने के बाद ही 'Submit' पर क्लिक करें । कैंडिडेट्स को कोई भी डिटेल्स एडिट करने के लिए हर बार एप्लीकेशन खोलते समय 'Submit' पर क्लिक करना होगा । कैंडिडेट्स को आखिरी दिन ऑनलाइन एप्लीकेशन बंद होने के 30 मिनट बाद रोल नंबर वाली अपनी एप्लीकेशन की दो कॉपी निकालनी होंगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके SSB एवं मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इन टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जगह देकर रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।