Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Shikshak Bharti 2023: BPSC ने शुरू की 1.7 लाख शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, निर्देश जारी

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 09:41 AM (IST)

    Bihar 1.7 Lakh Shikshak Bharti 2023 बिहार में 1 लाख 70 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 15 जून से शुरू हो गई है। राज्य ...और पढ़ें

    Bihar 1.7 Lakh Shikshak Bharti 2023: आवेदन से पहले पढ़ें BPSC द्वारा जारी जरूरी परीक्षा निर्देश।
    Bihar 1.7 Lakh Shikshak Bharti 2023: आवेदन से पहले पढ़ें BPSC द्वारा जारी जरूरी परीक्षा निर्देश।

     BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक, कक्षा 9 व 10 और कक्षा 11 व 12 स्तर के कुल 1.7 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज यानी वीरवार, 15 जून से शुरू हो गई है। आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई निर्धारित की गई है। विभिन्न स्तर के शिक्षक के पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये और बिहार राज्य के आरक्षित वर्गों के 200 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

    इस लिंक से करें आवेदन

    यह भी पढ़ें - BPSC Teacher Recruitment: आज से करें बिहार में 1.7 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    Bihar 1.7 Lakh Shikshak Bharti 2023: BPSC ने 1.7 लाख शिक्षक भर्ती के लिए जारी किए निर्देश

    • बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 1.7 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए शुरू कई गई ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आवेदन के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को इन निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए ताकि उनकी उम्मीदवारी किसी त्रुटि के चलते निरस्त न हो।
    • उम्मीदवार आवेदन से पहले सुनिश्चित कर लें कि उनके पास वैलिड और वर्किंग ईमेल आइडी और मोबाइल नंबर मौजूद है। यह ईमेल आइडी व मोबाइल अंतिम नतीजों की घोषणा तक वर्किंग होने चाहिए।
    • साथ ही, उम्मीदवारों को योग्यता से सम्बन्धित और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कापियो को निर्धारित मानदंडों के अनुसार पहले से सेव रखना चाहिए ताकि उन्हें आसानी से अपलोड किया जा सके।
    • इसी प्रकार, उम्मीदवारों को अपने हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन कापियों को भी निर्धारित निर्देशों के अनुसार सेव कर रखना चाहिए।

    इस लिंक से देखें अन्य सभी निर्देश