Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar ANM Recruitment 2023: आज है बिहार फीमेल हेल्थ वर्कर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 08:09 AM (IST)

    Bihar ANM Recruitment 2023 इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ...और पढ़ें

    Bihar ANM Recruitment 2023: बिहार में महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम पदों पर भर्ती निकली है।
    Bihar ANM Recruitment 2023: बिहार में महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम पदों पर भर्ती निकली है।

    HighLights

    1. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी कल है
    2. आखिरी तिथि के बाद नहीं स्वीकार होंगे फॉर्म
    3. आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर करना होगा अप्लाई

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। Bihar ANM Recruitment 2023: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ( Bihar Technical Service Commission, BTSC) ने की ओर से चल रही महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम पदों पर भर्ती प्रक्रिया कल समाप्त होने वाली है। BTSC की ओर से आज यानी कि 06 अक्टूबर, 2023 को इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाएगा। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक बात की सलाह दी जाती है कि वे लास्ट समय का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम समय पर ऑफशियल वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है, जिससे फॉर्म भरने में दिक्कत आने लगती है।

    BTSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 07/2022 के तहत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम (Auxiliary नर्सिंग मिडवाइफरी) के लिए कुल 10709 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 2 अगस्त से 1 सितंबर 2022 तक खोली गई थी। लेकिन इसके बाद एक साल बाद एक बार फिर इस भर्ती के लिए इस आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर, 2023 से शुरू की गई थी। कल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो रही है। वहीं, आज ही फीस जमा करने की लास्ट डेट भी आज है।

    Bihar ANM Recruitment 2023: ये होनी चाहिए उम्र

    इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    Bihar ANM Recruitment 2023: बिहार फीमेल हेल्थ वर्कर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन 

    बिहार फीमेल हेल्थ वर्कर भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर नोटिफिकेशन/एडवरटाइजमेंट पर क्लिक करें। अब बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) के लिए 'आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें। अब खुद को पंजीकृत करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

    यह भी पढ़ें: ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी ने जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, चेक करें सब अपडेट

    खबरें और भी