Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Gram Kachahari Vacancy 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव के बंपर पदों पर भर्ती का एलान, 12th पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 10:21 AM (IST)

    बिहार में ग्राम कचहरी सचिव के 1583 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 29 जनवरी 202 ...और पढ़ें

    Bihar Gram Kachahari Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    Bihar Gram Kachahari Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. बिहार ग्राम कचहरी सचिव के 1583 पदों पर निकली भर्ती।
    2. 29 जनवरी तक भरा जा सकता है फॉर्म।
    3. इंटरमीडिएट अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के जिलों में ग्राम कचहरी सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू की जा चुकी है एवं आवेदन की लास्ट डेट 29 जनवरी 2025 तय की गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे तय तिथियों के अंदर इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म पंचायती राज विभाग बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी सीधे फॉर्म भर सकते हैं।

    योग्यता एवं मापदंड

    नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राम कचहरी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण किया हो या राज्य सरकार द्वारा घोषित समकक्ष अर्हता प्राप्त की हो। इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग की अधिकतम आयु 35 साल, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की 40 वर्ष, अनारक्षित (महिला)/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति की 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ग्राम कचहरी के पद पर पूर्व में काम कर चुके अभ्यर्थी के लिए अधिकतम आयु 55 साल तय की गई है।

    आवेदन पत्र भरने के मुख्यबिंदु

    • इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से जुड़े ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करना है।
    • अब आपको Click Here to Online Apply पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
    • New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    • इसके बाद पूर्ण रूप से सबमिट किये हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
    • इस भर्ती में सभी वर्ग के अभ्यर्थी चाहे वे पुरुष हों या महिला निशुल्क रूप से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

    कितना मिलेगा वेतन

    आपको बता दें कि यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। भर्ती के लिए चयन इंटरमीडिएट की योग्यता के आधार पर किया जायेगा। स्नातक कर चुके उम्मीदवारों को 10 प्रतिशत अंकों एवं पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थियों को 20% अंकों की अधिमानता प्रदान की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CIL MT Recruitment 2025: कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के 434 रिक्त पदों पर भर्ती का एलान, 14 फरवरी तक कर सकते हैं अप्लाई