विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Librarian Vacancy 2025: BPSC जल्द जारी कर सकता है बिहार लाइब्रेरियन के लिए नोटिफिकेशन, 6500 पदों पर होगी भर्ती

Updated: Sun, 27 Jul 2025 02:46 PM (IST)

बिहार सरकार की ओर से कुछ दिन पूर्व लाइब्रेरियन के 6500 पदों पर भर्ती का एलान किया गया था जिसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन जार ...और पढ़ें

Bihar Librarian Vacancy 2025 की लेटेस्ट अपडेट करें चेक।
Bihar Librarian Vacancy 2025 की लेटेस्ट अपडेट करें चेक।

HighLights

  1. बिहार लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द।
  2. 6500 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली जाएगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार राज्य सरकार मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद बिहार में लाइब्रेरियन के 6500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती का एलान किया गया था। जिसके बाद से उम्मीदवारों को भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार बीपीएससी की ओर से निर्धारित तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। ऑफलाइन या अन्य किसी भी तरह से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

14 वर्षों के बाद निकल रही भर्ती

आपको बता दें कि पुस्तकालयाध्यक्ष (Bihar Librarian Recruitment 2025) के पदों पर बहाली 14 वर्षों के बाद हो रही है। पिछली बार लाइब्रेरियन भर्ती वर्ष 2011-12 में हुई थी।

लाइब्रेरियन पदों पर कौन कर सकेगा अप्लाई

  • लाइब्रेरियन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 45 फीसदी अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस (पुस्तकालय विज्ञान) से स्नातक किया हो।
  • आरक्षित वर्ग, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को 5% की छूट दी गई है अर्थात इस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों ने स्नातक 40 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।
  • इसके अलावा अभ्यर्थी का पात्रता परीक्षा पास होना आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। नई नियमावली के तहत इस भर्ती की बहाली में अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • भर्ती में नए रूल के अनुसार कुल पदों में 35 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकते हैं।
  • अधिक डिटेल भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।
  • लाइब्रेरियन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। नई नियमावली के तहत अब इस भर्ती में डोमिसाइल नीति भी लागू होगी।

आवेदन प्रॉसेस

बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आपको आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद New Registration (One Time Registration) पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद Login के माध्यम से उम्मीदवार अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।

अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

यह भी पढ़ें- IB Security Assistant Recruitment 2025: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर आवेदन स्टार्ट, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई