Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Police Bharti 2026: बिहार पुलिस एसआई पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 09:13 AM (IST)

    बिहार में अवर निरीक्षक मद्य निषेध (SI) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 27 फरवरी तक जारी रहेंगे। जो उम्मीदवार ग्रे ...और पढ़ें

    Bihar Police SI Bharti 2026

    Bihar Police SI Bharti 2026

    HighLights

    1. बिहार एसआई भर्ती के लिए आवेदन हुए स्टार्ट।

    2. 27 फरवरी निर्धारित है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से अवर निरीक्षक मद्य निषेध के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 27 जनवरी से स्टार्ट कर दिए गये हैं। जो भी उम्मीदवार पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 निर्धारित है।

    पात्रता एवं मापदंड

    बिहार एसआई पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना चाहिए। अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु सामान्य पुरुष के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, महिला के लिए 40 वर्ष, एससी/ एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    शारीरिक मापदंड

    1. उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए।
    2. अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।
    3. महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

    स्वयं कर सकते हैं अप्लाई

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है-

    • बिहार एसआई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
    • होम पेज पर Prohibition Dept. में Application Link-Ref.:Advt. No.-03/2026: Apply Online for the Post of Sub-Inspector Prohibition in Prohibition, Excise & Registration Dept., Govt. of Bihar पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको नए पेज पर रजिस्टर एवं मेक पेमेंट लिंक पर क्लिक करना है।
    • मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान करना है।
    • इसके बाद स्टेप 2 में एप्लीकेशन फॉर्म भरना है।
    • स्टेप 3 में व्यू एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करके फॉर्म की स्थिति जांचे और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
    Bihar Police Bharti 2026 notification

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 78 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 28740 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट