Bihar Police Bharti 2026: CSBC पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च तक जारी रहेंगे। अभ्यर्थी तय तिथियो ...और पढ़ें

CSBC Police Constable Operator Recruitment 2026
HighLights
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट।
31 मार्च तक किया जा सकता है अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस सिभग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर सेपुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 निर्धारित है।
फॉर्म भरने से पहले योग्यता कर लें चेक
- कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट/ विज्ञान) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया है।
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50%, एससी/ एसटी ने न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त किये हों।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।
- उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि माध्यमों में जमा की जा सकती है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Important Notice: Apply Online for the Post of Constable (Operator) in Bihar Police. (Advt. No. 02/2026) पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद फिल एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
CSBC Police Constable Operator Application Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 993 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जायेगा। कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 3 के अनुसार 21,700— 69,100 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।