Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MPESB Recruitment 2026: एमपी वनरक्षक एवं जेल प्रहरी पदों पर आवेदन स्टार्ट, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 10:08 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में वनरक्षक एवं जेल प्रहरी पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं जो 14 मार्च तक जारी रहेंगे। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ...और पढ़ें

    MP vanrakshak and Jail Guard Vacancy 2026

    MP vanrakshak and Jail Guard Vacancy 2026

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश में जेल प्रहरी व वनरक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती।

    2. 14 मार्च है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की ओर से राज में वनरक्षक एवं जेल प्रहरी के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। ऐसे में पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से MPESB ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 14 मार्च 2026 निर्धारित है।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 28 फरवरी 2026
    एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026
    फॉर्म में संशोधन करने की डेट 28 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक
      7 अप्रैल 2026

    पात्रता एवं मापदंड

    • वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th उत्तीर्ण होना चाहिए।
    • जेल सुपरिटेंडेंट पदों पर आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
    • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
    • शैक्षिक योग्यता एवं आयु के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम लम्बाई भी होनी अनिवार्य है। शारीरिक मापदंड की जानकारी एवं अन्य विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के साथ जनरल एवं एमपी से बाहर के राज्यों के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 560 रुपये वहीं एससी, एसटी, ओबीसी को 310 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस के साथ ही पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से देना होगा।

    MPESB Recruitment 2026 notification

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 1679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से वनरक्षक के लिए 728 पद, क्षेत्र रक्षक के लिए 169 पद, जेल प्रहरी के लिए 757 पद और जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में जूनियर इंजीनियर लीगल असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई