विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Police Bharti 2026: बिहार में सैप जवानों के 15821 पदों पर भर्ती का एलान, मंडल वाइज जानें रैली रिक्रूटमेंट की डेट

Published: Sun, 10 May 2026 02:13 PM (IST)

बिहार में सैप जवानों के 15821 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती केवल इंटरव्यू के आधार पर होगी। ...और पढ़ें

Bihar Police SAP Vacancy 2026

Bihar Police SAP Vacancy 2026

HighLights

  1. बिहार पुलिस में बंपर पदों पर नौकरी पाने का मौका।

  2. बिना परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण के होगी नियुक्ति।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस विभाग में विशेष सहायक पुलिस (SAP) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार पूर्व भारतीय सैनिक या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) से सेवानिवृत हैं और आगे सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिना लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण के होगी। हालांकि, नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य होगा।

मंडल के अनुसार चेक कर लें डेट्स

आपको बता दें कि इस भर्ती को पूरा करवाने की जिम्मेदारी दानापुर कैंट को दी गई है। वे इस भर्ती के माध्यम से कुल 15821 रिक्त पदों को भरेंगे। दानापुर कैंट की ओर से भर्ती के लिए मंडल के अनुसार डेट तय कर दी गई हैं। आप अपने मंडल की डेट को ध्यान में रखकर रैली भर्ती के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

मंडल रैली भर्ती की डेट
पूर्णिया, भागलपुर और दरभंगा प्रमंडल 1 जून 2026
कोसी, मुंगेर और सारण प्रमंडल 2 जून 2026
तिरहुत प्रमंडल 3 जून 2026
मगध प्रमंडल 4 जून 2026
पटना प्रमंडल के (केवल पटना और नालंदा जिले) 5 जून 2026
पटना प्रमंडल के (भोजपुर, भभुआ, रोहतास और बक्सर जिले) 6 जून 2026


अगर अभ्यर्थी इन डेट्स में इंटरव्यू के लिए उपस्थित नहीं हो सकते हैं तो दानापुर कैंट की ओर से प्रत्येक महीने के पहले वीक में इस भर्ती के लिए डेट्स निर्धारित की गई हैं। आप इसमें शामिल होकर भर्ती की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए और उसे हथियार चलाने आने चाहिए। उम्मीदवार का बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है। रैली भर्ती में शामिल होने के दौरान आपको मूल निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आपदा प्रबंधन, बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल, ड्राइविंग, तैराकी, गोताखोरी, मोटरवोट चलाने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन

पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार JCO पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35 हजार रुपये प्रति महीना, SAP जवान के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को 30000 रुपये प्रति महीना और रसोइया के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये पर मंथ सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति 1 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। आवश्यकता पड़ने पर इस अनुबंध को बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- BPSC 72nd CCE 2026: बिहार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट, पोस्ट वाइज चेक करें पात्रता की पूरी डिटेल