Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC AE Vacancy 2025: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 02:39 PM (IST)

    बीपीएससी की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल) के 1024 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 30 अप्रै ...और पढ़ें

    BPSC AE Vacancy 2025: आवेदन हुए स्टार्ट।
    BPSC AE Vacancy 2025: आवेदन हुए स्टार्ट।

    HighLights

    1. बिहार में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए स्टार्ट।
    2. 28 मई है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल) के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप फॉर्म भर सकते हैं।

    फॉर्म भरने से पहले चेक करें पात्रता

    अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ बीई/ बीटेक उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 1024 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • असिस्टेंट इंजीनियर सिविल: 984 पद
    • असिस्टेंट इंजीनियर मैकेनिकल: 36 पद
    • असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल: 04 पद

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 750 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको नए पोर्टल पर पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
    • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    BPSC AE Vacancy 2025 Application Link

    खबरें और भी

    कैसे होगा चयन

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। एग्जाम डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। ध्यान रखें की भर्ती परीक्षा में केवल वे ही अभ्यर्थी भाग ले पाएंगे जो निर्धारित तिथियों के अंदर एप्लीकेशन फीस साथी फॉर्म भरेंगे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार में स्टाफ नर्स के 11 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई