Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 300 पदों पर होगी भर्ती

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 12:25 PM (GMT+05:30)

    बीपीएससी की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंति ...और पढ़ें

    BPSC APO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    BPSC APO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. 300 पदों पर होगी भर्ती।

    2. आवेदन करने के लिए स्नातक अनिवार्य।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के पदों पर नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल बीपीएससी की ओर से एपीओ के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बिहार में सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

    इतने पदों पर होगी भर्ती

    इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें अनारक्षित के लिए 129 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 29 पद, अनुसूचित जाति के लिए 42 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 7 पद, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 64 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 25 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं।

    कौन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
    • उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
    • इसके साथ ही विशेष वर्ग के उम्मीगदवारों को आईयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहले पेपर में उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न और पेपर-2 से 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

    ऐसे करें आवेदन

    • आवेदन करने के लिए सबे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर BPSC APO Recruitment 2026 पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
    • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
    • फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


    यह भी पढ़ें: MPESB Vacancy 2026: वन रक्षक और जेल प्रहरी के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी

     

    खबरें और भी