Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MPESB Vacancy 2026: वन रक्षक और जेल प्रहरी के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 11:53 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में वन रक्षक और जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के कुल 1679 पदों पर आवेदन आज यानी 28 फरवरी से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट प ...और पढ़ें

    MPESB Vacancy 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती।

    MPESB Vacancy 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती।

    HighLights

    1. आवेदन आज से शुरू।

    2. फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक और जेल विभाग के अंतगर्त जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 फरवरी से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2026 है।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।

    कौन कर सकते हैं आवेदन

    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं एव 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
    • उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    इस दिन होगी परीक्षा

    वन रक्षक और जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 07 अप्रैल, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

    कितनी मिलेगी सैलरी

    इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: JPSC CSE Recruitment 2026: झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक में रजिस्ट्रेशन करने का दोबारा मौका, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई