Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSNL JTO Recruitment 2026: बीएसएनएल में जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 4 जून से होंगे स्टार्ट

    Updated: Wed, 27 May 2026 05:08 PM (IST)

    बीएसएनएल जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन 4 जून से स्टार्ट होंगे। चयन के लिए सीबीटी एग्जाम का आयोजन अगस्त माह में करवाया जायेगा। ...और पढ़ें

    BSNL JTO Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    BSNL JTO Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. बीएसएनएल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

    2. जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर पदों के लिए आवेदन 4 जून से होंगे स्टार्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर (JTO) के 100 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 4 जून से स्टार्ट होंगे। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

    कौन ले सकता है भर्ती में भाग

    जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने टेलिकम्युनिकशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो या एमएससी (Electronics)/ एमएससी (Computer Science) डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 3 जुलाई 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    चयन प्रक्रिया एवं वेतन

    इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जायेगा। जो अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में निर्धारित कटऑफ प्राप्त करेंगे उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित होने वाले युवाओं को 16400 से लेकर 40500 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग को फीस के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

    खबरें और भी

    BSNL JTO Recruitment 2026 Notification

    अगस्त माह में आयोजित होगी परीक्षा

    इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सीबीटी परीक्षा का आयोजन अगस्त 2026 (संभावित) में करवाई जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी इस पेज पर दिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके हासिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Excise Constable Recruitment 2026: आबकारी सिपाही के 722 पदों पर आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट, 12th पास कर पाएंगे अप्लाई