UP Excise Constable Recruitment 2026: आबकारी सिपाही के 722 पदों पर आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट, 12th पास कर पाएंगे अप्लाई
यूपीएसएसएससी की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 4 जून से ऑनलाइन फॉर्म भर स ...और पढ़ें

UP Excise Constable Recruitment 2026 के लिए 4 जून को शुरू होंगे आवेदन।
HighLights
यूपी एक्साइज कॉन्स्टेबल के 722 पदों पर हो रही भर्ती।
4 जून से आवेदन होंगे स्टार्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी कि आबकारी सिपाही के 722 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन शुरू होने वाले हैं। इसके बाद योग्य एवं पात्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल साइट से upsssc.gov.in आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 4 जून 2026 |
| आवेदन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की लास्ट डेट | 24 जून 2026 |
| शुल्क समायोजन एवं फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट | 1 जुलाई 2026 |
भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई
आबकारी सिपाही भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। अभ्यर्थी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी ने न्यूनतम 18 वर्ष आयु प्राप्त कर ली हो वहीं 40 वर्ष से अधिक न हों। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।
शारीरिक योग्यता
आबकारी सिपाही पदों पर आवेदन के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.6 सेमी और सीना 80 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और 85 सेंटीमीटर (फुलाने पर) होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और एससी/ एसटी वर्ग के लिए 147 सेमी निर्धारित है। न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- इस भर्ती में आवेदन के लिए upsssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट लॉग इन में जाना होगा।
- भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
- पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- अंत में निर्धारित फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन करने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क जा भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।